लौट रही है बाजार की रौनक, खरीदारी के लिए घर से निकले लोग

रांचीः पांच दिवसीय दिवाली महोत्सव (Five Day Diwali Festival) आज से यानी धनतेरस से शुरू हो गया है. इस महोत्सव का समापन 16 नवंबर को होगा. कोरोना महामारी के बीच दीपावली महोत्सव मनाया जा रहा है. धीरे-धीरे बाजार की रौनक कोरोना महामारी (Corona epidemic) के बीच लौट रही है. खरीदारी के लिए लोग दुकान में आने लगे हैं. कंपनियों द्वारा खरीदारी करने वाले ग्राहकों छूट (Customers discount) की बरसात की जा रही है.
472 करोड़ रूपए का कारोबार होने की संभावना
आपको बता दें कि राजधानी रांची में करीब 472 करोड़ रूपए का कारोबार होने की संभावना जताया जा रहा है. धनतेरस तिथि को लेकर लोगों में मतभेद देखने को मिल रहा है. लोग धनतेरस 12 को मनाए या 13 को. धनतेरस 12 नवंबर को 9:30 बजे पर लग रही है. ऐसे में धनतेरस की तिथि 12 नवंबर को लेकर भी संशय है. दरअसल धनतेरस की पूजा और खरीदारी प्रदोष काल (Shopping time) में सही मानी जाती है.
दोनों ही दिन शुभ
अधिकांश विद्वानों के अनुसार धनतेरस का त्यौहार (Dhanteras festival) 13 नवंबर को होगा. अधिकांश विद्वानों का कहना है कि त्र्योदशी 12 नवंबर को रात साढ़े नौ बजे लगेगी और 13 नवंबर को शाम 5.59 मिनट तक जारी रहेगी. ज्योतिष के अनुसार (According to astrology) धनतेरस के दोनों ही दिन शुभ है. दोनों ही दिन लोग खरीदारी कर सकते हैं. आपको बता दें कि धनतेरस पर यमपूजा दीपदान रात को किया जाता है.
13 नवंबर को शास्त्र सम्मत माना गया धनतरेस
विभिन्न पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व 12 नवंबर को मनाना ही उचित माना जा रहा है. अधिकांश विद्वानों कहना है कि त्र्योदशी 12 नवंबर को रात 12:30 बजे लगेगी और नवंबर शाम 5:59 तक जारी रहेगी. उदयकाल के कारण शुक्रवार को त्र्योदशी रहने और संध्याकाल में उपस्थित (Present in the evening) रहने से धनतेरस का पर्व शुक्रवार को ही मनाना शास्त्र सम्मत होगा.
13 को खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- प्रातः 7:00 से 10:00 तक,
- दोपहर 12:00 से 2:30 तक,
- शाम 4:00 से 5:30 तक,
- रात्रि 8:45 बजे से 10:25 तक.
धनतेरस की पूजा के समय
- 12 नवंबर रात्रि 9:30 बजे तक,
- 13 नवंबर शाम 5:30 से 7:30 बजे तक (स्थिर लग्न ब्रिज)


