एमिटी यूनिवर्सिटी में फ्यूचर ऑफ एजुकेशन पर वेबीनार का आयोजन

रांचीः नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (National Education Policy 2020) को लेकर एमिटी यूनिवर्सिटी में फ्यूचर ऑफ एजुकेशन पर वेबीनार का आयोजन (Webinar Organisation) किया. प्रोफेसर गौतम दत्ता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्य की चुनौतियां और समाधान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. वक्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यवन एवं मूल्यांकन (Performance and evaluation) पर गहन जानकारी दी.
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रमन कुमार झा ने कहा की यह नीति नवीनतम स्तर पर समाज का विकास (Development of society) करेगी. यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रशासन श्री पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा अपने साथ कई अच्छी चीजें समाहित कर लाया है. जिसके तहत छात्रों को रोजगार सृजन (Employment generation) कराना विभिन्न दिशाओं में अपने पाठ्यक्रम को पूरा करना अपनी शिक्षा को और मजबूत करना साथ ही साथ अपनी सांस्कृतिक प्रणाली को भी अच्छा करना यह इसका मुख्य उद्देश्य है.


