राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4042, पिछले 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत

रांचीः कोरोना महामारी (Corona epidemic) की कहर राज्य में थोड़ी कम हुई है. राज्य में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 1,04,940 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या लगभग 99, 988 है. वहीं राज्य में कोरोना रिकवरी रेट (Corona recovery rate) में थोड़ी सुधार होते हुए 95.28 प्रतिशत तक पहुंच गई है. जबकि देश का रिकवरी रेट 92.64 प्रतिशत है. वहीं राज्य में मरने वाले की प्रतिशत 0.85 है. वहीं पूरे भारत वर्ष में मरने वाले की संख्या 1.48 प्रतिशत है.

Image

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटा में 252  नए कोरोना मरीजों (Corona patients) की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है. जिसमें रांची से 43, बोकारो से 31, चतरा से 2, देवघर से 12, धनबाद से 32, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 36, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 2, गुमला से 6, हजारीबाग से 8, जामताड़ा से 1, खूंटी से 3, कोडरमा से 2, लातेहार से 5, लोहरदगा से 11, पलामू से 10, रामगढ़ से 12, साहेबगंज से 3, सराईकेला से 4, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 12  हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है. रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, और देवघर में एक-एक मरीजों की मौत हो गई है.

Image

कोरोना जांच का सैम्पल पूरे राज्य से 24, 987 एकत्रित किया गया. वहीं 28,815 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें कोरोना निगेटिव (Corona negative) लोगों की संख्या 28,563 रहा, जबकि कोरोना मरीजों की संक्रमित संख्या 252 रहीं. साथ ही 456 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया. राज्य में मरने वाले की संख्या कुल 910 पहुंच गई. राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4042 रह गई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More