एक करोड़ रुपये जीतने वाली नाजिया नसीम पहुंची रांची, कृषि मंत्री ने किया स्वागत

रांचीः कौन बनेगा करोड़पति (Who wants to be a millionaire) में एक करोड़ रुपये जीतने वाली रांची के डोरंडा निवासी नाजिया नसीम दोपहर के एयर इंडिया विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंची. रांची एयरपोर्ट पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Agriculture Minister Badal Patil) ने बुके देकर स्वागत किया. उन्होंने नाजिया के बेहतर भविष्य की कामना की.
पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए नाजिया ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठक एक करोड़ रुपये (One crore rupees) जीतने में सफलता हासिल होगी. अभी मैंने नहीं सोचा है कि 1 करोड़ रुपये को क्या करुगीं. पैसा मिलने पर परिवार के साथ मिलकर प्लान करेंगे
आगे नाजिया ने कहा कि मेरी मां 2000 से बोल रही थी कि नाजिया करोड़पति में जाए. मैंने अपनी मां का सपना (Mother’s dream) पूरा किया है. नाजिया ने बताया कि जो लोग कौन बनेगा करोड़पति में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं. उन्हें अपने इरादे पर मजबूती से खड़ा होना होगा. तब जाकर सफलता हासिल होगा.
आपको बता दें कि नाजिया नसीम रांची में पली-बढ़ी हैं. उनके पिता नसीमुद्दीन सेल के सेवानिवृत्त अधिकारी (Retired officer) हैं. नाजिया ने कहा कि मां की प्रेरणा के कारण यह सफलता हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि जब मुझे पता चला कि मैं एक करोड़ रुपये जीत चुकी हूं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा.


