अज्ञात युवती की शव मिलने से इलाका में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रांचीः अज्ञात युवती (Unknown girl) के शव मिलने से इलाका में सनसनी फैल गया है. यह शव सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के आर्यापुरी इलाका में स्थित शिव मंदिर के पास पेड़ में लटकती हुई मिली. घटना स्थल से एक स्कूटी और मोबाइल बरामद किया गया है. और साथ युवती की पहचान नहीं (Maiden identity)  हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है मामला

आर्यापुरी इलाका में स्थित शिव मंदिर की पुजारी (Priest of shiva temple) पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे. उन्होंने पेड़ में लटकता शव को देखकर डर गये और शोर मचाने लगे. पुजारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकठा हुए. शव को देखकर इसकी सूचना सुखदेव नगर थाना (Sukhdev Nagar Police Station)  को दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया.

मोबाइल और स्कूटी की हो रही जांच

शव के पास मिला मोबाइल और स्कूटी की पुलिस जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर (Scooty Registration Number)  राम रतन प्रसाद नामक व्यक्ति के नाम पर है. पुलिस मोबाइल और स्कूटी धारक बारे में पता कर रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More