राजधानी रांची में खुला बालमित्र थाना, बच्चों की होगी काउंसिलिंग

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना परिसर (Kotwali Police Station Complex) में बालमित्र थाना का उद्घाटन किया गया. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इसका उदघाटन किया. रांची के सिटी एसपी सौरभ (City SP Saurabh of Ranchi), कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सहित कोतवाली थानेदार बृज कुमार और कई पुलिस पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे.

बचपन बचाओ आंदोलन (Save childhood movement) और रांची पुलिस के सहयोग से बालमित्र थाना (Balamitra police station) की शुरुआत की गई है. इस थाने में जुर्म के रास्ते पर जाने वाले बच्चों की काउंसिलिंग (Children’s counseling) होगी.बच्चों की मासूमियत बरकरार रखने के लिए अपराध से दूर रहें उसकी देखरेख ठीक से हो इसलिए बालमित्र थाना खोला गया है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय बच्चों को संबंधित मामले दर्ज किए जाएंगे और उन्हें सुधार की कोशिश की जाएगी. सिटी एसएसपी ने कहा कि बालमित्र थाना पहले से ही मौजूद थे इसे फिर से नई सिरे शुरू किया गया है. इसका मकसद है कि बच्चों को अपराध कर चुके हैं वह पुलिस से नफरत नहीं करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More