माँ के पीछे-पीछे घर से निकला मासूम, तालाब में डूबने से हो गयी मौत

रामगढ़ : रामगढ़ (Ramgarh) के भदानीनगर (Bhadaninagar) के चोरघरा तालाब में एक मासूम (Innocent) बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी (Died due to drowning in the pond). बच्चा मात्र 2 वर्ष का था. जानकारी के अनुसार माँ कुँए से घर के लिए पानी भरने निकली थी. कुँए और घर के बीच एक तालाब भी पड़ता है. माँ के घर से निकलते ही बच्चा भी खेल -खेल में पीछे-पीछे चल पड़ा. मगर माँ को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि उनका बच्चा उनके पीछे आ रहा है.

महिला इस बात से अनजान कुँए से पानी भर कर चली गयी. जब घर पर बहुत ढूंढने के बाद बच्चे का पता नहीं चला. तब महिला ने बहार ढूंढना शुरू किया. जहां तलाब में बच्चे का शव बरामद हुआ. बता दें घटना मंगलवार देर शाम की है. ग्रामीणों का कहना है कि माँ घर से पानी भरने निकली तो उसे इस बात का ध्यान नहीं था कि उनका 2 वर्षीय पुत्र उनके पीछे आ रहा है. कुँए और घर के बीच तालाब भी है. जिसमें महिला पानी भरने के लिए कुएँ के तरफ आगे बढ़ चुकी थी और बच्चा उसी दौरान बीच के तालाब में डूब गया.

दरअसल बच्चा खेल-खेल में माँ के पीछे चला गया और तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गयी. जिसके बाद ढूंढने पर बच्चे का शव पानी के ऊपर मिला. इस घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच शोक की लहर है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More