शहर में निकली कलश यात्रा, विश्वकर्मा की मूर्ति की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

रांचीः रातु रोड के विश्वकर्मा नगर स्थित विश्वकर्मा धाम में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान कलश यात्रा निकली गयी, जिसमे 800 की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा विश्वकर्मा धाम से होते हुए किशोरगंज, हरमू रोड, पहाड़ी मंदिर और मीनाक्षी सिनेमा के रास्ते गुजरी।
प्राण-प्रतिष्ठा में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा बाहर से आये कलाकारों ने भजन गाकर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, साहित्यकार महुआ मांझी, वार्ड पार्षद रश्मि चौधरी, समाज सेवी राहुल चौधरी, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, सीमा शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक राणा एवं अन्य मौजूद थे।


