पटना के जेडी वीमेंस काॅलेज के प्रिंसिपल ने बुर्का पर दिया अपना बयान वापस लिया

पटना : पटना के जेडी वीमेंस काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ श्यामा राय ने बुर्का पर दिए गए अपने बयान को वापस ले लिया है. उन्होंने हाल में काॅलेज में ड्रेस कोड लागू किए जाने की बात कहते हुए कहा था कि हर छात्रा को इसका पालन करना होगा.
डॉ. श्यामा राय, प्रिंसिपल, जे.डी. वीमेंस कॉलेज, पटना: कॉलेज ने कॉलेज में छात्राओं के लिए ड्रेस कोड पर अपने हालिया निर्देश में ‘बुर्का’ पर किए गए अपने बयान को वापस ले लिया है। https://t.co/8fgOyqJXOJ pic.twitter.com/Kd6EP94JPk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2020
उन्होंने काॅलेज में ड्रेस कोड लागू करने का निर्देेश जारी किया था और कहा था कि सभी छात्राओं को शनिवार को छोड़ कर हर दिन निर्धारित ड्रेस कोड में ही काॅलेज आना होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि छात्राएं बुर्का पहन कर काॅलेज नहीं आ सकती हैं. इस नियम का उल्लंघन करने पर उन्हें 250 रुपये का जुर्माना देना होगा.
प्रिंसिपल के इस बात पर एक पक्ष की आपत्ति थी. इसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया.




