बाढ के दौरान तो एक भी नहीं और आज मानव श्रृंखला के वीडियो के लिए 15-16 हेलिकाप्टर लगाए : तेजस्वी यादव

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध काफी बढ गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देते हैं. उन्होंने कहा कि किस बात की डबल इंजन सरकार यहां है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में दो बार की बाढ के लिए केंद्र ने 400 करोड़ रुपए दिए, कर्नाटक में तीन हजार करोड़ रुपए दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का बिहार के साथ यह सौतेला व्यवहार है, जिसे लोग देख रहे हैं.
Tejashwi Yadav, RJD: School children were forced to stand in long queues without slippers due to which many have fallen ill. A school teacher in Darbhanga’s Keoti has also died. This is only because of the arrogance of Bihar Chief Minister Nitish Kumar. https://t.co/HZg4V349xW pic.twitter.com/N6xuyvvlzU
— ANI (@ANI) January 19, 2020
मालूम हो कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार है, जबकि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में साझेदार है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार द्वारा आज जल, हरियाली व नशाबंदी को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला पर टिप्प्णी करते हुए कहा कि जब बिहार में बाढ आयी थी तो मौके पर एक भी हेलिकाप्टर नहीं था और आज मानव श्रृंखला की तसवीरें खींचने के लिए 15-16 हेलिकाप्टरों का उपयोग किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसे की बर्बादी है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि स्कूली बच्चों को जबरन कतार में नंगे पांव खड़ा कर दिया गया. इससे कई अस्वस्थ महसूस करने लगे. दरभंगा में एक शिक्षक की तो मौत भी हुई है. उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहंकार का ही परिणाम है.




