चाईबासा/बोकारो: पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से 28 से 30 सितंबर तक चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में आहूत राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बोकारो जिला के तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस बाबत यहां के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, आठ रजत सहित 6 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है।
अंडर 14 इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में बोकारो अपना परचम लहराते हुए आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की अन्नु सिंह ने दो रजत पदक जीता।
अंडर 14 इंडियन राउंड बालक वर्ग में आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के गोल्डी मिश्रा ने व्यक्तिगत स्पद्र्धा में तीन रजत पदक जीता। अंडर 17 इंडियन राउंड बालिका वर्ग की टीम स्पर्धा में अंकु कुमारी, रौनक परवीन, पूनम कुमारी व गुड्डू कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 19 इंडियन राउंड बालक वर्ग के टीम स्पर्धा में अमरजीत कुमार, राजेश कुमार एवं प्रेम प्रमाणिक ने कांस्य, अंडर 19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग के टीम स्पर्धा मे हेमंती कुमारी, संजना कुमारी, संगीता कुमारी एवं खुशबू कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के कोच करण कुमार कर्मकार एवं महेंद्र करमाली ने इनके सुनहरे भविष्य की कामना की है।