बॉलीबॉल का वितरण

रामगढ़: मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत के प्रोजेक्ट के खिलाड़ियों को जीप सदस्य सह भाजयुमो के उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल के प्रभारी दुष्यंत कुमार पटेल के सौजन्य से उनके समर्थकों द्वारा खिलाड़ियों के बीच बॉलीबॉल का वितरण किया गया। समर्थकों ने कहा की श्री पटेल का उद्देश्य है कोई भी खिलाड़ी खेल सामाग्री के अभाव में खेल से अछूता न रहे।
कहा कि वो खेल ही है जो लोगो को अनुशासन सिखलाता है। खेल भावना से कई लोगो को प्रेरणा मिलती है। इस दौरान इचाकडीह के उपमुखिया पप्पू गुप्ता, दिनेश, सुमीत, सुजीत, सूरज, राहुल, गौतम व कौसल मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More