कोडरमा: अग्रसेन जयंती पर बच्चों ने उकेरी चित्रकला

कोडरमा: अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को अग्रवाल समाज के तत्वधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों, युवतियों सहित महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलाकृतियों के माध्यम से बच्चों ने कई तरह के चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न तरह की आकृतियां उकेरी।
प्रतियोगिता के लिए जूनियर एवं सीनियर बच्चों के लिए अलग- अलग थीम पर आधारित प्रतियोगिता आहूत की गई थी। इसमें पर्यावरण ,जल संचयन एवं पॉलिथीन के दुरुपयोग पर बच्चों ने अपने- अपने कार्ड बोर्ड में कलाकृतियों को उकेरा। जूनियर श्रेणी में 20 व सीनियर में 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता परियोजना निदेशक नीतू चौधरी, कृतिका मोदी की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्णायक मंडली में अनीता परशुरामपुरिया, पूजा सिंघानिया, स्वाति अग्रवाल थीं। टर्न योर हेड हेयर ड्रेसिंग प्रतियोगिता में महिलाओं व युवतियों ने माथे पर अलग- अलग तरह के आर्ट प्रस्तुत कर लोगों को अचंभित कर दिया। प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। आज इस दौरान कैरम व लूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के सचिव मुन्ना सुल्तानिया संयोजक प्रदीप हिसारिया सहसंयोजक अनुज सरावगी के अलावा पवन भोजगढ़िया, पवन चौधरी, राजेश अग्रवाल , पवन दारुका, शिवकुमार पिलानिया , विजय पोद्दार, जगदीश शंघई, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संजय अग्रवाल सहित कई लोगों ने भाग लिया। 28 सितंबर को बुके मेकिंग, पेपर एक्सप्लोजन बॉक्स, जरा नच के दिखा, आओ चले बचपन की और (पुराने अखबार से आकृति बनाना) जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More