रांची: अफवाह फैलानेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: उपायुक्त

रांची: उपायुक्त राय महिमापद रे ने कहा है कि इस बार भी पर्व-त्योहारों में रांची मिसाल कायम करेगी। ऐसे में अफवाह पर कोई ध्यान ना दें और प्रशासन आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले पर कड़ी कार्रवाई करेगी। डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें।
गुरुवार को डीसी सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर प्रशासन और पुलिस को सूचित करें। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए प्रखंड व थाना स्तर पर भी बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने पूजा समितियों की ओर से बिजली के लटके तारों से उत्पन्न खतरे की बात पर कहा कि जियो टैगिंग फोटो उपलब्ध कराएं, ताकि इसका समाधान किया जा सके। बैठक में उपस्थित राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान ने जिला प्रशासन से पूर्ण सहयोग मिलने की बात कही। बैठक में शांति समितियों के जय सिंह यादव, राजीव रंजन सहित कई लोग मौजूद थे। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर लोकेश मिश्रा, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था अखिलेश सिन्हा सहित पुलिस व प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More