रांची: एक ओर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रिका के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त है तो दूसरी ओर पूर्व कप्तान व रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अलग मुड में दिखे। उन्होंने जेएससीए स्टेडिम पहुंचकर बिलियर्ड्स का मजा लिया और इसमें उनका साथ दिया बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाडंगी ने।
माही के साथ इस दौरान जेएससीए के क्यूरेटर बासू दा भी साथ थे। बिलियर्डस के बाद विधायक व धोनी ने जिम में पसीना बहाए। बता दें कि श्री षाडंगी को किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे स्टेडियम पहुंचे। इसी क्रम में उनकी मुलाकात माही से हो गई। क्यूरेटर बासू विधायक के गांव के ही हैं। विधायक ने धोनी के बारे में कहा कि धोनी डेडिकेशन से भरे एनर्जेटिक मैन हैं।