रांची: डॉ नफीस अख्तर जेएससीए के अध्यक्ष बने

अमिताभ गुट ने मारी बाजी
रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में एक बार फिर बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी गुट का कब्जा हो गया है और इस बाबत अध्यक्ष पद पर जमशेदपुर के डॉ नफीस अख्तर विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता व पूर्व सांसद अजय मारू को पराजित किया। डॉ नफीस गुट ने सभी पदों पर जीत हासिल की।
गौरतलब है कि डॉ नफीस वर्तमान में बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी गुट के हैं। जेएससीए चुनाव में रविवार को सुबह 9 बजे से वोट डाले गए। 740 में 672 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पिछले चुनाव में यहां 596 वोट डाले गए थे। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजयनाथ शाहदेव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस पद पर उनके विरोध में चुनाव मैदान में उतरे सुनील कुमार साहू का नामांकन स्क्रूटनी के बाद रद कर दिया गया था। इस मामले में उन्‍होंने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिस पर उच्‍च न्‍यायालय ने नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More