रांची: सीआईटी टाटीसिलवे में शनिवार को एनएसएस के विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बहैया व उलातू गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर ग्रामीणों के बीच कपड़े के थैले, डस्टबीन सहित कई चीजों का वितरण किया गया। साथ ही सफाई के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड नाटक का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के उन्नत भारत समिति के बैनर तले आहूत किया गया। समिति सदस्य श्वेता सोनाली ढाल ने बताया कि यह अभियान बापू के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आसपास के गांवों व स्कूलों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। मौके पर प्रो पूजा वर्मा, प्रो. तापस कुमार, प्रो.सुष्मिता रानी, प्रो रोहित अग्रवाल, रोशन सहित कई लोग मौजूद थे।