रांची: एनएसयूआई द्वारा बुधवार को रांची विवि के कुलपति डाॅ रमेश पांडेय का घेराव किया गया। इस बाबत उनसे छात्र संघ के चुनाव को रद्द करने की मांग की। कुलपति ने इस बाबत कहा कि वे मजबूर हैं। इस बाबत एनएसयूआई के झारखंड के प्रभारी नागेश करियप्पा ने कहा है कि कुलपति आरएसएस के चेले हैं।
गौरतलब हो कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी कॉलेजों में कई दिक्कतें आ रही हैं। विवि की गलती के कारण जगरनाथपुर कॉलेज धुर्वा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नॉमिनेशन कैंसिल हो गया। इस कारण छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। लोहरदगा कॉलेज में भी सभी का नॉमिनेशन कैंसिल हो गया है। इस बाबत कुलपति का कहना है कि उनके उपर चुनाव कराने के लिए दबाव है। नागेश ने कहा कि सिर्फ एक पार्टी के लिए रांची विवि में चुनाव हो रहा है।