कोडरमा: लघु सिंचाई गणना से कराया गया अवगत

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सांस्कृतिक भवन में छठा लघु सिंचाई गणना हेतु प्रखंड स्तरीय सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को गणना करने हेतु विस्तार पूर्वक लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता केशवर सिंह के द्वारा विस्तार से बताया गया। इस कार्य को ससमय 25 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का अध्यक्षता अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो व संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरूण कुमार गुप्ता ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को सभी पंचायत सचिव व स्वयंसेवक अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों व किसानों को जोड़ने का निर्देश दिया तथा बच्चा चोर के नाम पर झूठे अफवाह से बचने के लिए गांव स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरूण कुमार गुप्ता ने उपस्थित स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री किसान मन धन योजना के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर प्रसाद, अंचल निरीक्षक रामधनी रविदास, एटीएम ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों ने संम्बोधित किया। मौके पर स्वयंसेवक शिवशंकर यादव, पप्पु सोनी, नीरज कुमार, संतोष यादव, विनोद कुमार, पंकज कुमार सिंह, दिलीप कुमार राम, राजेन्द्र यादव, अरूण यादव, अजीत राणा, खुशबू कुमारी, कलावती यादव, राजेन्द्र दास, हुकमदेव यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More