कोडरमा: मोहर्रम के अवसर पर बिरसोडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम हरली के सुपर फास्ट क्लब द्वारा लाठी- भाला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उदघाटन स्थानीय मुखिया मेघा देवी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि इसमें जिला कांग्रेस नेता रविशंकर यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक और पारंपरिक खेल है। लाठी व भाला का खेल हमारे पूर्वजों का दिया हुआ वरदान है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में इस खेल को जीवित रखने का दायित्व हम सभी पर है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस बाबत प्रथम पुरस्कार एकता क्लब ढाब को मिलास एवं द्वितीय पुरस्कार चैंपियन इस्लामिया क्लब करियावा को दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य महादेव राम, उमेश यादव, किशोर यादव, दिनेश्वर यादव, विजय यादव उपस्थित थे।
इस खेल प्रतियोगिता के जूरी मेंबर के रूप में मोहम्मद जाकिर हुसैन, मोहम्मद लुकमान, मोहम्मद रफीक ने अपनी भूमिका निभाई। रेफरी के रूप में मोहम्मद मुख्तार ने सहयोग दिया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हदीस अंसारी ने किया। सुपर फास्ट क्लब के मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद मिनहाज, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद मस्जिद, मोहम्मद अब्बास, नईम मियां, सेमुल अंसारी, अकरम, शहादत सहित कई लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दी।