महर्षि पतंजलि फुटबॉल प्रतियोगिता
कोडरमा: पतंजलि योग प्रचारक प्रकल्प हरिद्वार के तत्वाधान में महर्षि पतंजलि फुटबॉल टूर्नामेंट आहूत की गई, जिसमें मुकाबला जिले की दो टीमों वाईवीसी क्लब झुमरीतिलैया व वाईएसी क्लब चंदवारा के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले का फैसला पेनाल्टी से हुआ। वाई एसी चंदवारा टीम ने यह विजयी गोल दागा। मैन ऑफ द मैच वाईवीसी के गोलकीपर कालू यादव को दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य योग निरीक्षक दीपक पाठक व विशिष्ट अतिथि योग क्रांतिकारी योगी सुषमा सुमन, योग क्रांतिकारी युवा प्रदीप कुमार सुमन, कोडरमा जिला संरक्षक सुभाष बरनवाल, पूर्व शिक्षक नारायण सिंह, समाजसेवी राहुल कुमार, वीरेंद्र मोदी, गोपाल शर्मा, रामचंद्र यादव, डिलो साव, टीम कप्तान श्रीकांत कुमार, सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजन कुमार राणा, सीता राम भगत, संजय यादव, शिवकुमार, पप्पू बरनवाल, सुरेंद्र मोदी, विमला देवी, पुष्पा देवी, अशोक मोदी, अशोक कुमार बरनवाल, अजय कुमार, उत्तम कुमार राजपूत, शंकर मोदी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार पासवान, राजेश कुमार वर्मा, दिलीप कुमार, बिक्कू कुमार, बंटी कुमार और अन्य लोग लगे रहे। सभी खिलाड़ियों लोग को टी-शर्ट और फुटबॉल भी दिया गया।
समाजसेवी के निधन पर शोक सभा
कोडरमा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्मा में समाजसेवी टुकलाल राम के निधन पर शोक सभा आहूत की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। स्वर्गीय राम का निधन 9 सितंबर को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गया था। 90 वर्षीय टुकलाल राम जीवन भर समाज के प्रति संकल्पित रहे और समाज को संगठित करने के लिए गांव गांव जाकर जगाने का काम किये हैं।
शोक सभा की अध्यक्षता रूपलाल राम व संचालन महादेव दास ने किया। इससे पूर्व स्वर्गीय राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस बाबत दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर, सुरेश प्रसाद यादव, लक्ष्मण दास, घनश्याम तुरी, विनोद कुमार दास, महादेव दास, विजय दास, नागेश्वर दास, धनेश्वर दास, अजय यादव, नारायण दास, अरुण कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामू दास, संजय दास, राजेंद्र चौधरी, विजय यादव, भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक सहित कई लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन गणेश दास ने किया।