रांची: सीसीएल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू

रांची: एकदम प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश के साथ आज से सीसीएल के दरभंगा हाउस में भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना स्वच्छता ही सेवा का आयोजन किया गया। ये कंपनी के कमांड वाले सभी प्रक्षेत्रों में चलेगा। यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने इस मौके पर वहां मौजूद सभी कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। मौके पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक (वित्त) एनके अग्रवाल, मुख्य सतर्कता पदाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित सीसीएल के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष सहित भारी तादात में सीसीएल कर्मी मौजूद थे।
बताया गया कि 2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनायी जाएगी तो उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नये जन-आंदोलन की नींव रखी जाएगी। इस मुहिम में सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट के दुष्प्रंभाव से आमजन को जागरूक किया जाएगा। सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र पिता गांधी ने जिस भारत का स्वप्न देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। कहा कि प्रधानमंत्री भी राष्ट्रपिता के सपनों को गति प्रदान कर रहे हैं और हमारा राष्ट्र विकसित देश की ओर अग्रसर है। श्री सिंह ने कहा कि सीसीएल भी समाज के प्रति अपनी जवाबदेही को ईमानदारी के साथ निभाने का काम कर रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More