रांची: क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस की टीम मैनपुरी रवाना

रांची: क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस, रांची की टीम आज मैनपुरी के लिए रवाना हो गई। रांची की टीम अपने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ट्रेनिंग करिकुलम) के तहत मैनपुरी का दौरा कर रही है। इस दौरे पर पर रांची क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस की टीम मैनपुरी से तीन एकदिवसीय व दो टी-20 मैच खेलेगी।
पठांस के डायरेक्टर सोनू सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ मैच फिट भी बनाना हमारे प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इसी बाबत हमारे खिलाड़ी जिन्होंने हमारे प्रशिक्षण के प्रथम मॉड्यूल को समाप्त कर लिया है इस दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र को देखते हुए टीम की तैयारी के रूप में भी इस दौरे की महत्वता हमारे लिए ज्यादा है। दौरे पर गए 19 खिलाड़ियों का मैच के दौरान उनके प्रदर्शन का विश्लेषण कर दूसरे मॉड्यूल के प्रशिक्षण की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
टीम: अमितेश कुमार, अभिषेक कुमार, मोहम्मद सैफ, बबलू कुमार, अक्षय मुंडा, नीरज कुमार पंडित, विवेक पटेल, रोहित प्रसाद, सबान परवेज, आदित्य राज, रुद्रादित्य, शिवाजी कुमार, कृष्णा कन्हैया, शुभम राय, रिशु राज, दीपक कुमार, पप्पू कुमार, संगम शर्मा, अर्नब साहा (प्रशिक्षक), कुणाल विक्रम (प्रबंधक)। खिलाड़ियों को रवाना करते हुए सोनू कुमार, गौतम सिंह, रणधीर कुमार, घनश्याम सिंह, स्वप्निल, नितेश, नीतीश, अरविंद सिंह, पंकज कुमार, राहुल तिवारी आदि ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More