रांची: केडिया सभा के बैनर तले रविवार को बरियातू में देव दामोदर अपार्टमेंट में श्री सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ। इस मौके पर रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरी से दादी मां का दरबार सजाया गया। मौके पर पेश किये गये भजनों की अमृत गंगा ने लोगों को भक्तिरस में तल्लीन कर दिया। महिलाओं द्वारा मौके पर सस्वर मंगल पाठ किया गया।
डॉ उमाशंकर केडिया व श्रीमती कृष्णा केडिया के आवास पर आहूत इस मंगलपाठ आयोजन में आंरभ गणेश वंदना से हुई। इसके बाद प्यारा रे गजानन आओ व मां भवानी का मंगलपाठ किया गया। एक से बढ़कर एक भजन से माहौल को भक्तिमय कर दिया। सबको दादी मां की मेहंदी और हल्दी लगाई गई। भजनों के समापन के बाद महाआरती की गई।