रांची: वरिष्ठ वकील जेठमलानी के निधन पर सीएम ने जताया दुःख

रांची: देश के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी (95) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। जेठमलानी ने इंदिरा गांधी केस के हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान व हर्षद मेहता जैसे मशहुर केस लड़े हैं। प्रख्यात अधिवक्ता होने के अलावे जेठमलानी एक कुशल राजनेता भी थे और फिलहाल आरजेडी से राज्यसभा सांसद थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने एक एक महत्वपूर्ण शख्सियत को खो दिया।
वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ । दिवंगत आत्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ऊँ शांति— Raghubar Das (@dasraghubar) September 8, 2019
सीएम ने उनके शोक संतप्त परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, कि उन्हें इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति मिले। कहा कि उन्होंने न्यायालय और संसद दोनों में समृद्ध योगदान दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अध्यक्ष शिबू सोरेन ने वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देश ने एक असाधारण न्यायविद व प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को खो दिया। राम जेठमलानी के निधन से न्याय जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। दुःख के इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके प्रियजनों को सहनशक्ति प्रदान करें और जेठमलानी की आत्मा को चीर शांति प्राप्त हो।
कोर्ट हो या संसद, बेबाक तरीके से अपना पक्ष रखने वाले सुप्रसिद्ध वकील एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राम जेठमलानी जी के निधन से देश ने एक निडर व्यक्तित्व खो दिया है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/CvUhYTgxGc
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 8, 2019




