सम्मान लेने न आ सकें डुंगडुंग., तो पूरा खेल विभाग ही पहुँच गया सम्मानित करने

रांची: झारखंड सरकार अपने राज्य के खेल रत्नों का खास ख्याल रख रही है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जब मुख्य कार्यक्रम में ओलिंपियन सिलवानुस डूंगडुंग नहीं पहुंच सके तो खेल मंत्री और पूरा विभाग उनके घर पहुंच गया। उन्हें सम्मानित करने। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल मंत्री ओलिंपियन सिलवानुस डूंगडुंग के घर पहुंचे और उनको सम्मान देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मौके पर मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया अभियान की शुरूवात की है। और फिट इंडिया का उदाहरण हमारे ओलिंपियन सिलवानुस डूंगडुंग है। जो हाल में ही एक दुर्घटना के शिकार हुए थे लेकिन आज फिर से वे अपने पैरों पर खड़े हो गए है। मंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी।
वही सिलवानुस डूंगडुंग ने युवा खिलाड़ियों को संदेश दिया कि वे पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें। एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। अपनी और दूसरे की गलतियों से सीखे और उसे अपने खेल में शामिल करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक से ज्यादा से ज्यादा संवाद करें ताकि उनका खेल बेहतरीन हो सके। मौके पर खेल निदेशक ए के सिंह, खेल मंत्री के आप्त सचिव सुशांत मुखर्जी, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह सैनी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More