देवघर: सीसीएसटीएस रिपोर्ट को दुरुस्त करें: नरेंद्र

देवघर: जिले के सूचना भवन के सभागार में एसपी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला के सभी थाना प्रभारी व इंस्पेक्टरों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम के तहत विभागीय रिपोर्ट को तैयार कर संबंधित विभागों को भेजना है, ऐसे में इन सभी रिर्पोट को दुरुस्त किया जाए।
श्री सिंह ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अपने काम पर फोकस करने का निर्देश देने के अलावे सभी से एक-एक कर एरिया रिर्पोट प्राप्त किया। जिन लोगों की रिर्पोट पूरी नहीं  की गई थी, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर जमा करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने कहा कि आज हमलोग जो वर्क शोप कर रहे है, वो भारत सरकार की सीसिटीएनस प्रोजेक्ट है । इसके तहत सभी चीजें ऑनलाइन की जानी चाहिए। एफआईआर भी ऑनलाइन होना है, ताकि एकमुश्त  सभी चीजों को देखा जा सके।
इसके माध्यम से तमाम तथ्यों की केस हिस्ट्री भी सामने आ सकेगी। एसपी ने कहा कि इनके ऑनलाईन होने के बाद साप्ताहिक मोनिटरिंग होगी। इस बाबत एक ऐप भी तैयार किया गया है, जो फिलहाल केवल पुलिस-प्रशासन के पास है। जल्द ही इसे पब्लिक के बीच लाया जाएगा। कार्यशाला में खासतौर पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, सीसीआर डीएसपी सहित जिला के सभी थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More