इन्द्रजीत सिंह ने किया विभिन्न जिलों का दौरा

रांची: नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को राष्ट्रीय समिति द्वारा साहेबगंज जोन का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें साहेबगंज जोन के छह जिले साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गोड्डा का प्रभार दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव एवं छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को जिलों का दौरा किया। जिसमें उन्होंने छात्रों के साथ बैठक कर रणनीति तय की।
पहले पाकुड़ जिला अध्यक्ष सहजाद मेहना की अध्यक्षता में और फिर साहेबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड में साहेबगंज जिलाध्यक्ष तनवीर राजा सहित कई जिलों में वहां के जिलाध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस और एनएसयूआई को मजबूत करने पर मंथन किया गया। इंद्रजीत सिंह ने जिन-जिन जिलों में कॉलेज कमिटी नहीं बनी है, वहां तुरंत कॉलेज कमिटी एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर आकाश रजवार, राजू सिंह, गोविंद आदि मौजूद थे। इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह सहित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आकाश रजवार, राजू सिंह, गोविंद दन, मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More