आजसू छात्र संघ का न्याय मार्च 28-29 को

विद्यार्थी करेंगे राजभवन के समक्ष प्रदर्शन
रांची: आजसू केंद्रीय कार्यालय में आज रांची विश्वविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष सोनू कुमार की अध्यक्षता में छात्र संघ की बैठक हुई। इसका संचालक विवि के उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने किया। इस बाबत रामगढ सदर अस्पताल के विभिन्न पदों पर विज्ञापन संख्या 02/2018 के आलोक में हुई बहाली में अनियमितता के खिलाफ छात्र द्वारा 28 अगस्त को निर्धारित न्याय मार्च (पैदल मार्च) कर 29 अगस्त को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में प्रदेश की नियुक्तियों को जिला नियुक्ति रोस्टर से करने व अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के मांग पर मंथन किया गया। इस बाबत आहूत न्याय मार्च रामगढ सिविल सर्जन कार्यालय के समीप स्थापित भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के के साथ शुरु होगी व 29 अगस्त को रांची के राजभवन में धरने के साथ समाप्त होगी। न्याय मार्च में झांकी के माध्यम से सदर अस्पताल बहाली में हुई अनियमितता को पेश किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि अनियमितता को लेकर आजसू छात्र संघ ने बीते 2 जुलाई तक आमरण अनशन किया था। इसके बावजूद सकारात्मक पहल नहीं होने के बाद न्याय मार्च का फैसला लिया गया है। रांची विवि के कार्यकारी अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि अभ्यार्थियो के साथ हुई अनियमितता मौलिक अधिकारों का हनन है। सौरभ कुमार ने कहा कि सामाजिक स्तर पर सभी को न्याय दिलाने को लेकर आजसू संकल्पित है। रांची विवि के उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि हजारों की संख्या में अभ्यर्थी राजभवन पहुँचकर अपने साथ हुई नाइंसाफी से अवगत कराएंगे। बैठक में छात्र संघ के कई सदस्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More