सीआईटी के सिविल ब्रांच से 10 छात्रों का चयन

रांची: सरकारी निर्माण परियोजनाओं एवं पब्लिक सेक्टर से जुड़ी गुजरात की कंपनी एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड ने सीआईटी के सिविल ब्रांच 2015 बैच के 10 विद्यार्थियों का कैंपस चयन किया है। यह कंपनी सडक, पुल, पेयजलापूर्ति, रेलवे कार्य, आदि क्षेत्र में कार्यरत है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के प्रो. इंचार्ज केपी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों का जाॅब लोकेशन गुजरात के लोधरानी व खावडा प्रोजेक्ट में होगा। इन्हें साईट इंजीनियर का पद दिया गया है। वहीं इन्हें 3 लाख रूपये का सालाना पैकेज मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों में सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र महतो, अमित कुमार तिवारी, निखिल कुमार, ओम प्रकाश, शशिकांत कुमार, रवि रंजन महतो, सृजन कुमार, पारसमणी पारखी व जीत लाल सोरेन शामिल हैं। कंपनी के प्रतिनिधी अमित मिश्रा ने चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। मौके पर टीएनपी कार्डिनेटर डाॅ अमिताभ भट्टाचार्य, प्रो. अंकित सिंह, प्रो. सरिता मुर्मू, प्रो.विकाश कुमार बादल, केजे जाॅय सहित कई लोग मौजूद थे। सफल विद्यार्थियों को कैंब्रिज ट्रस्ट की अध्यक्ष जानकी देवी व सचिव अभिषेक सिंह ने बधाई दी है।
[URIS id=9499]



