रामगढ़: खेल प्रेरणा, साहस व अनुशासन का प्रतिक: दुष्यंत

रामगढ़: मांडू यूएससी फाकोडीह के तत्वावधान में स्व. कमलेश गंझू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2019 बंजी दुर्गा मंडप मैदान में आयोजन किया गया, इसका फाइनल ललपनिया बनाम पार्षा बेड़ा के बीच खेला गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पर प्रमंडलीय प्रभारी सह जिला परिषद सदस्य दुष्यंत पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश्वर सिंह भोक्ता मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से संयुक्त रूप से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला में ललपनिया की टीम विजयी हुई। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं उप विजेता टीम को 11 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय मे खेल में भी कैरियर की संभावना है। जरूरत है तो ईमानदारी से मेहनत करने की।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More