रांची: अंडर-16 ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
रांची: सीसीएल के बैनत तले बुधवार को कुजूक्षेत्र अंतर्गत आरा कोलियरी के जुबली ग्राउंड में अंडर 16 ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता आहूत की गई। कार्यक्रम का आगाज निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र ने बॉल किक कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साह वर्द्धन भी किया। गौरतलब है कि सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में सरकार के सहयोग से बेहतरीन खिलाड़ी को खोजकर उन्हें तारशने हेतु ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
श्री महापात्रा ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इस क्षेत्र में कठिन मेहनत व लगन से अपना परचम लहराएं। कहा कि सीसीएल अपनी सामाजिक जवाबदेही बेहतर तरीके से निभा रहा है। उन्होंने खेल अकादमी (सीसीएल व झारखंड सरकार की संयुक्त पहल) की चर्चा करते हुए कहा कि इसे बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है। यहां के बच्चे विश्व स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये मिशन ओलंपिक मेडल 2024 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर झारखंड के साथ पूरे देश का नाम जरुर रोशन करेंगे।
आज तीन मैच खेले गये
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में आज तीन मैच खेले गये। पहला मैच आरा दक्षिणी बनाम मांडू डिहटीम के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ के 9वें मिनट में मांडू के फॉरवर्ड अमित कुमार ने पहला गोल दागकर 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के 22वें मिनट में आरा के हेमंत गोल को उतार दिया। इसके बाद पेनाल्टी शुट में मांडू ने 5-0 से जीत दर्ज कर ली। दूसरा मैच भी रोमांचक रहा व फैसला पेनाल्टी से हुआ। इसमें कुजू दक्षिण 4-2 से विजयी रहा। तीसरा मैच सोनवा डीह बनाम कर्मा नार्थ खेला गया, जिसमें सोनवाडीह ने 2-0 से बाजी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। फाईनल मैच 27 जुलाई को जुबली ग्राउंड में ही खेला जाएगा।
[URIS id=9499]

