रांची: 135 हृदयरोगियों का निःशुल्क ईलाज

रांची: सीसीएल के बैनर तले शनिवार को कांके रोड स्थित गांधीनगर स्थित सुपर स्पेशियलिटी में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध कार्डियोलाॅजिस्ट डॉ. राजीव राठी ने 135 मरीजों का निःशुल्क ईलाज करते हुए उन्हें हृदय रोग से बचने के उपाय व लक्षण बताए। उन्होंने इस बाबत रोग के प्रति मरीजों को जागरुक भी किया। स्वास्थ्य शिविर में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के साथ- साथ झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर पर संतोष प्रकट करते हुए ऐसी और पहल करने की मांग की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीएल के चिकित्सक डॉ डीकेएल चौहान सहित अन्य चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टॉफ ने अहम भूमिका अदा की।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More