क्या भारत सरकार ने भूकंप प्रवण जोन की मैपिंग की है?: सेठ

– केंद्रीय मंत्री से रांची सांसद संजय सेठ ने पत्राचार कर पूछा
नई दिल्ली/रांची: सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सहित पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर जानकारी मांगी, कि क्या भारत सरकार के मौसम विभाग ने झारखंड सहित देश में भूकंप प्रवण जोनों को ज्ञात करके उनकी मैपिंग की है ? यदि हां तो इसका ब्यौरा क्या है ? विगत 3 वर्ष सहित चालू वर्ष के दौरान भूकंप के झटकों व तीव्रता का ब्यौरा क्या है ?
सांसद ने पूछा कि लोगों में जागरूकता पैदा करने सहित भूकंप से निपटने हेतु कौन-कौन से कदम उठाये गये हैं। इस बाबत डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि भारत के अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त सूचना व देश में पूर्व में हुई भूकंप तथा पूर्व में महसूस की किये गये भूकंप की अधिकतम तीव्रता संबंधित क्षेत्र का भू-विज्ञान व सिमों टेक्टोनिक्स IES 1893 भाग 2 साल 2002 के आधार पर देश को चार भूकंपीय जोन में बांटा गया है। इसमें चार जोनों को भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र माना गया है, जबकि जोन 2 सबसे कम प्रभावित क्षेत्र माना गया हैं। इसी कड़ी में झारखंड को तीसरे जोन में माना गया है, जिसे मध्यम तीव्रता वाला क्षेत्र कहा जाता है।

[URIS id=9499]

 

डाॅ हर्षवर्द्धन ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र एनसीएस में देश के भीतर व इसके आसपास भूकंपीय गतिविधि की निरंतर निगरानी के लिए 24 घंटे एक भूकंप विज्ञान संबंधित नेटवर्क कार्य करता है। इस नेटवर्क के द्वारा 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2019 तक भारत में 1.8 से 6.6 तक की भूकंप की तीव्रता वाले कुल 932 भूकंप दर्ज किए गए हैं। भूकंप के कारण होने वाले जानमाल की हानि को कम करने के लिए भूकंप विरोधी भवनों के डिजाइन और निर्माण करने हेतु भारतीय मानक ब्यूरो वी आई एस भवन निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकी परिषद बीएमटीपीसी आवासन और शहरी विकास निगम हुडको को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए आदि द्वारा दिशानिर्देश प्रकाशित किया जाता है। इस दिशानिर्देश का भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाता है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंधन भी भूकंप एवं उनके प्रभाव और उनके कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आम जनता व स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता उत्पन्न करने सहित उन्हें शिक्षित करने के लिए विभिन्न पहल भारत सरकार द्वारा की जा रही है। उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More