रांची: अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें ले रही है भाग

रांची: हटिया विधानसभा क्षेत्र के लटमा मैदान में एसएस स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय व भाजपा नेत्री सीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। एसएस स्पोर्ट्स क्लब की संरक्षक सह भाजपा नेत्री ने बताया कि इस टूर्नामेंट में हटिया विधानसभा क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 जुलाई को होगा। टुर्नामेंट की विजेता को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000 व द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 21000 रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को जर्सी दे कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

[URIS id=9499]

 

कार्यक्रम में प्रमोद लाल शाहदेव, सह संयोजक आंचल तिवारी, वार्ड पार्षद सविता लिंडा, निरंजन कुमार, कृष्णा महतो, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सूर्याप्रभात, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूबेश पांडेय ,रामजी प्रसाद, अजय गिरी, प्रबंधन कमेटी के रंजन चौहान, बाउआ जी, मंटू जी, अमन सिंह, विशाल सिंह, अनूप उराओं,प्रवीण सिंह, संजय पोद्दार, अखिलेश्वर तिवारी, नवीन झा के साथ कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More