351 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न

रांची: श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में पूरे वैदिक रीति रिवाज के साथ आचार्य शंकर लाल शास्त्री व उनके सहयोगियों द्वारा 351 जोड़ों का विवाह कराया संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा, कि गुरू जी द्वारा किये जा रहे ऐसे पुनित कार्य सराहनीय है।
श्री उरांव ने कहा, कि गुरूजी द्वारा चलाये जा रहे गौशाला, पोलियों कैंप, स्कूल काॅलेज व अन्य जरूरतमंदो की सहायता का कार्य अपने आप में एक मिशाल है। कहा कि स्वामी जी के सानिध्य में विगत 30 वर्षो से रांची में प्रणामी ट्रस्ट सेवा कार्य करता आ रहा है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाये वो कम है। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि ट्रस्ट को मैं अपनी ओर से हर संभव मदद करने को तैयार हूं। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, प्रदेश व संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी ने मिलकर विवाह समारोह का उदघाटन किया। इस बाबत नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप मंगल सूत्र, पाजेब, बिछिया, वर- बधु को वैवाहिक जोड़ा, साड़ी, पैंट- सर्ट का कपड़ा, श्रृंगार के समान, स्टील के बर्तन, मच्छरदानी, बेडसीट, बक्सा, चादर व नकद उपहार दिया गया। इससे पूर्व आज सुबह से ही मारवाड़ी भवन के प्रांगण में वर- वधु, उनके अभिभावक एवं परिवार के सदस्य पंहुचने लगे थे। इस मौके पर जेसीआई, एनइओ ने उनका रजिस्ट्रेशन किया। मारवाड़ी युवा मंच व हनुमान मंडल के कार्यकताओं द्वारा उन्हे सुबह में नास्ता व दोपहर का भोजन कराने में सहयोग किया।
[URIS id=9499]




