तेज रफ्तार कार टकराई पोल से, 2 की मौत, 3 घायल

धनबादः बुधवार की तड़के चार बजे भूली बी ब्लॉक के मिडिल स्कूल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसा तेज रफ्तार से जा रही कार के संतुलन बिगड़ने से हुआ, जिसके बाद कार झाड़ियों में जा गिरी। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु पीएमसीएच भेज दिया है।
हादसे की सूचना घटनास्थल के पास से गुजर रही पुलिस पेट्रलिंग टीम को तब मिली, जब उनकी नजर घायलों में से एक द्वारा कार से लगायी जा रही मदद की गुहार को सुना। पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल गाड़ी से निकालकर लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान सीएमपीएफ कॉलोनी जगजीवन नगर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक चौधरी व पांडरपाला काली मंदिर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार हांसदा के रूप में हुई है। दोनों इंजीनियरिंग के छात्र थे। जबकि बायपास रोड अजीज नगर निवासी नवाब आलम उर्फ सोनू, वासेपुर नीचे मोहल्ला निवासी राज और मिल्लत कॉलोनी निवासी आतिफ गंभीर रुप से घायल हैं। आतिफ दुर्गापुर से इंजीनियरिंग पासआउट है।

[URIS id=9499]

 

भूली ओपी प्रभारी चंदन सिंह के अनुसार पांच लोग कार पर सवार होकर स्टेशन से भूली की ओर थे। आतिफ कार चला रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण बिजली का खंभा आचानक सामने आने से उसने नियंत्रण आ जाने से आतिफ ने नियंत्रण खोकर गाड़ी को खंभे में टक्कर मार दी। इसके बाद कार घूम कर पास के हाईस्कूल के बाउंड्रीवॉल से जा टकराई। नवाब उर्फ सोनू को अंदरूनी चोट लगी है, वहीं आतिफ का कंधा टूट गया है, जिसे कोलकाता रेफर किया गया है। वहीं राज के पैर और सिर में गंभीर चोट आई हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More