एससी,एसटी युवा यूपीएससी पीटी पास करें, मेंस की तैयारी हेतु मिलेंगे एक लाख: लुईस

रांची: समाज कल्याण विभाग ने विगत साढ़े चार साल के शासनकाल की उपलब्ध्यिों के अलावे भावी तीन महीनोें में किये जानेवाले कार्यों की जानकारी सोमवार को मीडिया से शेयर की। झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री लुईस मरांडी ने बताया कि इस श्रेणी के बच्चों की शिक्षा व विकास के प्रति सरकार गंभीर है। कहा कि एससी-एसटी बच्चे पीटी पास करें तो उन्हें मेंस की तैयारी के लिए समाज कल्याण विभाग एक लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगा।
कहा कि 2014-15 में चल रहे 132 आवासीय विद्यालयों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए अभी कुल 143 ऐसे विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इनमें 18 आवासीय व आश्रम विद्यालय के रूप में संचालित है।
बताया गया कि 2014 तक मात्र 647 योजनाएं स्वीकृत की गयी थी, लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार ने 1597 योजनाओं को स्वीकृत कर इसमें से 1052 योजनाओं को पूरा किया जा चुका है। लुईस मरांडी ने बताया कि 2019-20 में 6 नए विद्यालय का संचालन शुरू किया जाएगा व 23 एकलव्य विद्यालय के निर्माण पर 524 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए 4 एकलव्य विद्यालयों को सीबीएसई से एफिलिएटेड कराया गया है, वहीं, स्कूल से बच्चों के हो रहे ड्रॉप आउटस को कम करने के लिए समाज कल्याण विभाग साइकिल योजना का संचालन कर रहा है। अब तक 2 लाख 94 हजार छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया है। इस मद में राशि को 3 हजार से बढ़ाकर साढ़े तीन हजार कर दिया गया है। डेढ़ सौ साल पुराने ऐतिहासिक बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल संग्रहालय को संरक्षित व विकसित करने के मद में ढाई लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
[URIS id=9499]




