बगोदर: जल शक्ति संचय के तहत कार्यशाला

बगोदर बाजार से बाइक की चोरी
बगोदर: जल शक्ति संचय को लेकर प्रखंड मुख्यालय बगोदर में गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया‌। इस बाबत बीडीओ रवींद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संचय करने का शपथ दिलाई गई‌। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित जल सहिया व पंचायत प्रतिनिधियों को अपने- अपने पंचायतों में जल संचय को लेकर कई टिप्स दिए गए‌‌। कहा कि हम किसी ना किसी माध्यम से अपने छत पर या फिर पौधारोपण कर बारिश के पानी को जल संचय करेंगे, ताकि भविष्य में पानी की समस्या से जुझना नहीं पड़े। कार्यशाला में बगोदर बीडीओ रवींद्र कुमार, सीओ एके ओझा, बीपीओ निकेश कुमार व रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मी मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि सात जुलाई से 15 जुलाई तक इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने पंचायत में लोगो को जागरूक करना है।

[URIS id=9499]

बगोदर: प्रखंड के बाजार अंतर्गत जीटी रोड बैंक ऑफ इंडिया के पास से गुरुवार को एक बाइक की चोरी कर ली गई। इस बाबत भुक्तभोगी ने स्थानीय थाना में बाइक चोरी होने की लिखित शिकायत की है। आवेदन में भुक्तभोगी अर्जुन सिंह बनपुरा निवासी ने लिखा है कि वह अपनी स्पलेंडर मोटर साइकिल संख्या (जेएच10 एएफ 9424) से बैंक के कार्यों से बगोदर पहुंचे हुए थे। बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक खड़ा कर बैंक गए हुए थे। लौटने के बाद बाइक गायब था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More