शिक्षा मानव निर्माण का साधन है: डाॅ सुनील वर्णवाल

बेलूर मठ के 14वें दीक्षांत में हुुए शामिल
कोलकाता: मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा है, कि शिक्षा महज पुस्तकीय या विविध ज्ञान नहीं है, बल्कि यह मानवीय निर्माण का सशक्त साधन है। जिस प्रशिक्षण द्वारा वर्तमान व इच्छा की अभिव्यक्ति को नियंत्रित कर उसका सार्थक उपयोग जगत कल्याण के लिए किया जाए, वही वास्तविक शिक्षा है। उक्त बातें डाॅ वर्णवाल ने गुरुवार को कोलकाता के बेलूर मठ में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट की गवर्निंग बॉडी की बैठक में चांसलर नॉमिनी के रूप में दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के ऑफ सेंटर रांची, झारखंड के भी विद्यार्थी सम्मिलित थे।
डाॅ वर्णवाल ने कहा, कि शिक्षा से चरित्र का निर्माण होता है। मन और मानस की शक्ति दृढ़ होती है, बुद्धि का विस्तार होता है व इसके द्वारा मानव स्वयं और समाज को अपने पैरों पर खड़ा करने का माद्दा रखता है। कुल मिलाकर शिक्षा से ही आदमी में पूर्णता की अभिव्यक्ति होती है। कहा कि 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद के महासमाधि का दिन था। इसी दिन स्वामीजी ने बेलूर मठ में एक विश्वविद्यालय के विचार की कल्पना की थी, यह कहते हुए कि बेलूर मठ भारतीय आध्यात्मिक विरासत व भारतीय चिंतन को की परंपरा को अक्षुण्ण रखते हुए वर्तमान वैज्ञानिक ज्ञान पद्धति का विश्वस्तरीय केंद्र बनेगा। स्वामी विवेकानंद की शैक्षिक दृष्टि एक अनमोल विरासत है। जिसे रामकृष्ण मिशन वास्तविक बनाने की कोशिश कर रहा है।
[URIS id=9499]




