शिक्षित समाज ही समृद्ध प्रदेश का प्रणेता: जेसोवा

रांची: झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइब्स एसोसिएशन (जेसोवा) ने बुधवार को बच्चों के अध्ययन हेतु आज छात्रवृत्ति के रूप में सहायता राशि का वितरण किया गया। जेसोवा की मीडिया प्रभारी ऋचा संचिता का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराने के लिए हमारी संस्था प्रयासरत है। एसोसिएशन समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किताबें, बेंच डेस्क, कंप्यूटर, इनवर्टर व बैटरी सहित आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया है।

[URIS id=9499]

 

श्रीमती संचिता ने कहा कि शिक्षित समाज ही समृद्ध राज्य के निर्माण का कारक होता है। वे दीनदयाल नगर बूटी रोड स्थित आईएस क्लब में बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण के दौरान बोल रहीं थीं। इस बाबत संस्थानों द्वारा बीटेक फाइनल ईयर के छात्र नागेश कुमार को वर्ष 2016 से 2019 तक प्रतिवर्ष फीस के रूप में 2 लाख 80 हजार रुपए छात्रवृत्ति दी गई है। वर्ग 3 के मिथिलेश कुमार व भानु कुमार को आर्थिक सहयोग करने के उद्देश्य से 2018-19 का फीस 42, 320, कक्षा एक में पढ़ाई कर रही काजल वर्मा को 2018-19 के लिए 12,800, कक्षा चार के विवेक प्रसाद व कक्षा 3 के शिवम प्रसाद को वर्ष 2018-19 में फीस भुगतान हेतु क्रमशः 15,400 का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइब्स एसोसिएशन की सरिता पांडेय, मिली सरकार,रंजना स्वरूप, गुरमिन सिंह, जेसोवा की सचिव मनु झा, ज्योति, स्टेफी टेरेसा मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थीं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More