मुक्ति ने दी अंतिम व सुखद मुक्ति, 40 लावारिस शवों को मुखाग्नि

रांची: प्रत्येक व्यक्ति चाहे, जिस क्षेत्र से भी जुड़ा हो सुरक्षा व्यवस्था से उसका जरूर सरोकार होता है, इसलिए हर व्यक्ति से एक नया विचार निकल कर आ सकता है। इस हाईटेक शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा है। ऐसी ही मानवीय सेवा को लेकर एक संस्था दूसरों के लिए प्रेरणा स्वरुप अपने कार्य को अंजमा देने हेतु दिन-रात जुुटी है। वैसी लावारिस लाश जिन्हें मोक्ष दिलाने वाला कोई नही व अंत्येष्टि हेतु महीनों इंजतार करना पड़ता है, इनके लिए ये वरदान साबित हो रहा है। रविवार को 40 अज्ञात लावारिश शवों का अंतिम संस्कार जुमार नदी के तट पर पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। खुद संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी को सामूहिक रुप से मुखाग्नि दी।

[URIS id=9499]

संस्था द्वारा अब तक 799 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। रविवार को हुये 40 लावारिसों के लिए नगर निगम से पांच ट्रैक्टर लकड़ी, किरोशिन तेल और पानी का टैंकर भेजा गया। सुबह आठ बजे से मुक्ति के सदस्य रिम्स पहुंच कर शवों की पैकिंग में लग गए और दूसरी टीम जुमार नदी के तट पर चिता सजाने में जुटी। फिर ट्रैक्टर से सभी शवों को जुमार तट पर ले जाया गया। कहते हैं कि जिसका कोई नहीं, उसका तो खुदा होता है, तो ऐसे अनाथों को अंतिम कांधा व सुखद मुक्ति दिलाने वाली मुक्ति को ईश्वर का पयार्य ही कहा जा सकता है। पुष्प, चंदन, घी, कपूर इत्यादि सभी सामग्री अर्पित कर अंतिम संस्‍कार की तमाम रस्‍में पूरी की गईं। संस्‍था के सभी सदस्‍यों ने शव को प्रणाम कर अंतिम अरदास किया। इस दौरान मौके पर सीताराम कौशिक, रतन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, गौरी शंकर शर्मा, हरीश नागपाल, रामाशंकर, परमजीत सिंह टिंकू सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More