20 प्रतिशत नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य : शिवराज

छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू 
रांची : सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने एयरपोर्ट पर जोरशोर से उनका स्वागत किया । इस मौके पर झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के शोर के बीच शिवराज सिंह पार्टी मुख्‍यालय के लिए रवाना हो गए। बताते चलें  कि देश व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहलाने वाली भाजपा ने संगठन को और विस्तार देते हुए अपने सदस्यों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस क्रम में झारखंड में भी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। शिवराज सिंह सदस्यता अभियान की तैयारियों के सिलसिले में ही रांची पहुंचे हैं। यहां वे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला सदस्यता प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, सांसद-विधायक, आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा के सदस्यता प्रभारी सह प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान की तैयारियों पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा।
[URIS id=9499]
उन्होंने बताया कि तीन साल बाद चलने वाले सदस्यता अभियान में 20 फीसद सदस्यों की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस लिहाज से झारखंड में यह लक्ष्य पांच से सात लाख के बीच ठहरता है, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि 15 लाख सदस्य बनाए जाएं। हम 15 लाख नए सदस्य बनाने को ही लक्ष्य मानकर आगे बढ़ेंगे। छह जुलाई से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More