रांची: झारखंड के बच्चो में खेल प्रतिभा कूट- कूट कर भरी है व ये प्रदेश खेल प्रतिभा की खान है हम सबकी यह जिम्मेदारी है, कि इन प्रतिभाओं को समुचित अवसर देकर ऐसे वातावरण का निर्माण करें, कि ये प्रतिभाएं खिल के निकलें। उक्त बातें रविवार को सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल गांव में इंडियन पियरे डी कूबेरटीन असोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा आहूत अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक डे के मौके पर कही।
[URIS id=9499]
श्री सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड धरती को नमन करता हूँ, जिसने इतनी विश्वस्तरीय प्रतिभाओं को जन्म दिया। कहा कि खेल के प्रोत्साहन का विषय किसी भी राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं व आम जन के सर्वांगीण विकास के लिए भी अहम पहलूू। उन्होने बताया कि सीसीएल द्वारा खेल प्रोत्साहन हेतु अनेक प्रयास किये गए है, इसका एक जीवंत उदहारण है सीसीएल एवं झारखंड सरकार की सयुंक्त पहल से शुरू की गई खेल अकादमी। श्री सिंह ने खेल अकादमी की चर्चा करते हुये कहा कि अकादमी में बच्चो के सेलेक्शन, प्रशिक्षण, दिनचर्या व उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अर्जित उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । सीएमडी ने कहा कि हमें दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए न सिर्फ इन बच्चों का भविष्य संवरना है, बल्कि प्रदेश व राष्ट्र का पताका पूरे विश्व मे लहराना हैं। इस मौके पर श्री सिंह ने झारखंड की खेल रत्न सुमरई टेटे, अंसुता लकरा, प्रियंका केरकेट्टा, झानू हंसदा, पुष्पा हंसदा, फ्लोरेंस बारला को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया ।