रांची: लोवाडीह में समर कैंप संपन्न

रांची: बिरसा क्रिकेट एकेडमी लोवाडीह नामकुम में रविवार को समर कैंप समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैप में भाग लेनेवाले बच्चों को कोच मतिउररहमान उर्फ चांद व शौकत अली ने अवार्ड व प्रशस्ति-पत्र दिया। चांद  ने बताया हर साल एकेडमी में स्कूल में गर्मी छुट्टी होने के साथ ही समर कैंप आरंभ होता है।

[URIS id=9499]

इस साल भी बेजोड़ गर्मी के बावजूद बच्चों ने कैंप में शिरकत किया। इस बाबत कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एकेडमी द्वारा बिरसा प्रीमियर लीग, ओरमांझी, धुर्वा, मोरहाबादी, टाटीसिलवे समेत कई जगहों पर जाकर लड़को ने टुर्नामेंट में भाग लिया। लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने कैंप में भाग लिया। कोच ने इस बाबत सभी बच्चों के माता पिता को धन्यावद दिया, जिन्होंने भारी संख्या में बच्चों को कैंप में शामिल होने के लिए भेजा। कोच शौकत अली ने बताया कि एकेडमी से कई युवा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More