बिजली की नियमित आपूर्ति हो: अमर बाउरी

बोकारो: झारखंड सरकार के खेलकूद व युवा कार्य मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने रविवार को बोकारो परिसदन में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बाबत तकनीकी खराबियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर तय समय- सीमा में सुधार लाने सहित नियमित विद्युत आपूर्ति का निर्देश भी दिया।
बाउरी ने कहा कि निम्न दाब विद्युत प्रणाली तथा उपभोक्ता के घरों में जाने वाले बिजली के कनेक्शन वाले विद्युत तारों का नियमित मेंटेनेंस किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने मेंटेनेंस के लिए होने वाली कटौती की पूर्व सूचना देने और आम उपभोक्ता की सुविधा से मेन्टेनेंस का समय निर्धारित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कॉल सेंटर की क्षमता बढ़ाते हुए उपभोक्ता सेवाओं में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।
[URIS id=9499]



