सीसीएल ने हातमा में चलाया स्वच्छता अभियान

रांची: स्वच्छत भारत अभियान के तहत पीएम की मुहिम को गति देते हुए देश में हर साल स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाता है। इसी तर्ज पर सीसीएल मुख्यालय, गांधी नगर अस्पताल व सभी सीसीएल के सभी क्षेत्रों में 16 से 30 जून, 2019 तक ‘’स्वच्छता पखवाड़ा’’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को हातम बस्ती, कांके रोड में इस बाबत जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम आहूत किया गया। मौके पर मौजूद सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह के नेतृत्व में गली- मुहल्लों की सफाई की गई।

यह भी पढ़ें:

योग का कारवां आगे बढ़ाती राफिया नाज

सीएमडी ने इस बाबत ऐलान किया कि हातमा में जल्द ही कूड़ेदान स्थापित किया जाएगा। इसके अलावे नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि भू-जल का स्तर बढ़ाने के लिए रेन वाटर हारवेस्टिंग व पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुराध किया कि वे सीसीएल प्रबंधन के साथ बैठक कर आवश्यक निर्णय लें। इस अवसर पर श्री सिंह ने स्वच्छता के प्रति हातमावासियों को ‘’शपथ’’ दिलायी। इस मौके पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, महाप्रबंधक (सीएसआर) जे तिवारी, महाप्रबंधक (टीए) बिपीन कुमार, आरक. श्रीवास्त व, के.ए. सुन्दजर, निकिता, श्वे‍ता, प्रवीण सिंह व हातमा से से कुंदन, संतोष, संजय सहित कई लोगों से कार्यक्रम को बेहतर करने में सहयोग दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More