रांची: चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन

रांची: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डोरंडा कन्या पाठशाला परिसर में चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने योग- जीवन जीने की कला विषय पर चित्रकारी की। कार्यशाला में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के प्रतिभाशाली बच्चों ने योग से संबंधित चित्रों के माध्यम से योग व उसके जीवन में महत्व को दर्शाया। संस्था के छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से लोगों को योग की महत्ता का संदेश दिया।
[URIS id=9499]



