रांची: प्रदेश के 81 सीटों पर विजयी अभियान का झंडा गाड़ने के लिहाज से आजसू आगामी 22 जून को सभी विधानसभा में संकल्प सभा का आयोजन करने जा रही है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ देवशरण ने बताया कि 1986 में 22 जून को छात्र नौजवानों ने अलग झारखंड राज्य निर्माण के संघर्ष की गति तेज करने का संकल्प लिया था। उस संघर्ष की देन अलग राज्य झारखंड है। छात्र नौजवानों की अथक संघर्ष से अलग राज्य तो मिला, लेकिन उनके अलग राज्य के सपने एवं उद्देश्य अभी अधूरे हैं। उन सपनों एवं उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आजसू संकल्प सभा करेगी।