जेवीएम ने विस में जीत का फार्मूला तय किया

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का आत्ममंथन जारी है। इसी कड़ी में रविवार को जेवीएम पदाधिकारियों ने पार्टी की हार पर चर्चा की। केंद्रीय कार्यालय में आहूत नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा में हुई हार को लेकर सभी ने अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान विषेश तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की दमदार उपस्थिति पर रणनीति तय की गई।

[URIS id=9499]

ये तय किया गया कि कैसे झाविमो अपनी बात को विधानसभा चुनाव में जनता तक पंहुचाए, ताकि विधानसभा की चुनाव में जेवीएम कर जीत सुनिश्चित हो। आज की समीक्षा में आये निचोड़ की रिर्पोट ये सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को देंगे, ताकि संगठन को मजबूत करने के लिए उनका बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को बीजेपी के अन्नपूर्णा देवी से लगभग 5 लाख मतों से करारी हार मिली थी। इसके बाद से ही समीक्षा का दौर लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/assembly-elections-led-by-jmm-hemant-soren

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More